फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार चलाने वाला डगआउट का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुक्का बार चलाने वाला डगआउट का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में हुक्का बार चलाकर नाबालिग लड़कों और लड़कियों को नशा कराने वाले डगआउट के मालिक और मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह नशे का सामान कहां से लाते थे। इस मामले में नौचंदी पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है।
गढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में डगआउट रेस्टोरेंट के हुक्का बार में नाबालिग दो लड़कियों के साथ एक युवक के हुक्का पीते हुए का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस की किरकिरी हुई तो वह डगआउट में ताला लगाकर आ गई। बताया जा रहा है कि डगआउट रेस्टोरेंट में अनलॉक होने के बावजूद हुक्का बार चल रहा था। जहां पर अक्सर लड़के लड़कियां आते हैं और वहां नशा करते हैं। अधिकांश लड़के व लड़कियां नाबालिग बताए गए हैं। यह हुक्का बार पुलिस की साठगांठ से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी डगआउट की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी, जिस पर पुलिस ने महज खानापूर्ति की। सोशल डिस्टेंस में चालान करके डगआउट को फिर हुक्का बार चलाने की अनुमति दे दी थी। इस मामले में शनिवार को एडीजी और आईजी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नौचंदी थाने की पुलिस ने डगआउट के मालिक सुमित चौधरी पुत्र राजवीर निवासी गांव छाबड़िया सरधना और मैनेजर अविनाश पुत्र मनोज कुमार निवासी शिव शक्ति विहार भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि डगआउट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ नौचंदी थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें