सीएबी इंटर कॉलेज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एनसीसी कैडेट्स को बैच लगाते अधिकारी। स्त्रोत स्वय
मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को एनसीसी ऑफिसर विजय पाल सांवरिया और प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने रैंक लगाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट प्रिंस कुमार को सार्जेंट, वंश कुमार और मोहम्मद इरफान को कॉरपोरल और अभिनव शर्मा को लांस कॉरपोरल की उपाधि प्रदान की गई। कैडेट्स को देश सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। एनसीसी ऑफिसर विजय पाल सांवरिया ने कहा कि रैंक प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में नई जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने कैडेट्स को देश सेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक पवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने भी कैडेट्स को बधाई दी। कार्यक्रम में संजीव कुमार, हवलदार संभीधान सिंह, कैडेट शिवम शर्मा, प्रीत कुमार, कर्तव्य शर्मा, विवेक, देव, आशीर्वाद शर्मा और मो. अयान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।