फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूर्य नारायण यज्ञ में मिला सौभाग्य वृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में भगवान सूर्य नारायण यज्ञ हुआ। यज्ञ में विश्व शांति और सर्व शांति के लिए आहुति दी गई। यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ कष्ट, रोग, पीढ़ा, ग्रह क्लेश आदि निवारण के लिए विभिन्न यज्ञ संबंधी क्रियाएं की गई। सौभाग्य वृद्धि के लिए 17 पात्रों से गुलाब के फूल, पीपल की लकड़ी, गुड़ की आहुति दी गई। महामंडलेश्वर निलिमानंद जी ने बताया कि नेत्र ज्योति, स्वास्थ्य, पितृ दोष निवारण आदि संकल्पों के साथ 14 जनवरी तक प्रतिदिन यज्ञ होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ लोक कल्याण के लिए किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग अनुष्ठान में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें