फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

Tue, 05 Sep 2023 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं के कामकाज ठप रखने से तकरीबन 2500 केस अटक गए हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में वकीलों ने आज गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हमले के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उनके काम न करने के कारण स्थानीय अदालतों में करीब 2500 मामलों की सुनवाई अटक गई। इनमें 60 फीसदी से अधिक मामले सिविल श्रेणी के रहे। शेष मामले फौजदारी सहित अन्य श्रेणी के हैं। वहीं मंगलवार को मेरठ बिजनौर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में वकीलों ने पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार चौधरी और जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री विमल कुमार तोमर ने बताया कि आज कचहरी में पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव का पुतला जलाने पहुंचे हैं।

इससे पहले सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता कचहरी परिसर के हनुमान मंदिर स्थित मुख्य द्वार पर पहुंचे। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने, मुकदमे दर्ज करने और पुलिस के रवैये के प्रति आक्रोश जाहिर किया।

विज्ञापन
Trending Videos

मेरठ में डीजीपी का पुतला फूंकते वकील - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शन के बाद दोपहर 12.30 बजे मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद कुमार चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी, महामंत्री विमल कुमार तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे।

ज्ञापन में हापुड़ के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण करने, लाठीचार्ज में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन पर केस दर्ज करने, विभिन्न जनपदों में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, हापुड़ की घटना में घायल पीड़ित अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा दिलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

बिजनौर में पुतला फूंकते वकील - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर में मंगलवार को हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया। बिजनौर में वकीलों ने जजी चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान वकीलों ने गृह सचिव का पुतला भी फूंका।

इसके अलावा नजीबाबाद, चांदपुर और धामपुर में भी वकीलों ने प्रदर्शन किया। तहसील मुख्यालय पर पुतले फूंके गए और जाम लगाया गया।

मुजफ्फरनगर में पुतला जलाते वकील - फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं ने फूंका प्रमुख सचिव और डीजीपी का पुतला
हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज से नाराज अधिवक्ताओं ने मुजफ्फरनगर में प्रमुख सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका। डिस्ट्रिक्ट बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की।

देखें वीडियो: हापुड़ लाठीचार्ज से भड़के अधिवक्ता, प्रमुख सचिव-डीजीपी का फूंका पुतला

इसके अलावा बुढ़ाना में भी अधिवक्ताओं ने पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। खतौली और जानसठ में अधिवक्ताओं की बैठक में पुलिस-प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की गई है।
 
खतौली में भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता
हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में खतौली तहसील में अधिवक्ता एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए।

बिजनौर में वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर में वकीलों ने गृह सचिव का पुतला फूंका और हाथों में डंडे लेकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शामली में पुतला दहन करते वकील - फोटो : Amar Ujala
शामली में अधिवक्ताओं ने प्रमुख सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज की घटना के बाद अधिवक्ताओं में रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैराना में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखते हुए प्रमुख सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका।

पिछले दिनों हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। दोपहर 12:30 बजे अधिवक्ताओं ने इकट्ठा होकर पुलिस मुर्दाबाद और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारें लगाए।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव और डीजीपी के पुतलों में आग लगाई। बार एसोसिएशन के महासचिव आलोक चौहान ने बताया कि जब तक अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिलता तब तक विरोध जारी रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें