फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के बेटे पर भड़कीं साध्वी प्राची: चुल्लू भर पानी में डूब मरने की दी नसीहत, 2024 को लेकर दिया बड़ा बयान

Mon, 04 Sep 2023 09:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे स्टालिन के बयान पर साध्वी प्राची भड़क गई। उन्होंने स्टालिन को चुल्लू भर पानी में डूब मरने की नसीहत दे डाली। साथ ही 2024 के चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान का विरोध करते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस तरह के सनातन विरोधी बयान देने पर स्टालिन को चुल्लू भर पानी में डूब मरने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सनातन सबसे पुराना धर्म है, जिसको कोई मिटा नहीं पाया। जबकि अन्य धर्म संप्रदाय तो अभी जुम्मा-जुम्मा आठ दिन पहले आए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि साध्वी प्राची सोमवार को बड़ौत में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर रही थीं। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में सनातन और मंदिरों पर ही सवाल किए जाते हैं, जबकि यहां चर्च और मस्जिदों में कभी बम धमाके नहीं होते। 

2024 लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे इंडिया गठबंधन को लेकर बयान दिया और कहा कि चाहे कितने भी गठबंधन, ठग बंधन बन जाए। लेकिन 2024 चुनाव में आएगा तो मोदी ही।

उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन आने वाले चुनाव में मोदी की जीत को नहीं रोक सकता। साथ ही ज्ञानवापी सर्वे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब ज्ञानवापी के बाद श्री राम जन्मभूमि का सर्वे होना चाहिए और हिंदुओं को उनके मंदिर वापस सौंपे जाने चाहिए। श्री राम जन्मभूमि का सरकार सर्वे करे और अगर कोई अड़चन पैदा करे तो फिर देश की सभी मस्जिदों का सर्वे हो। 

यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को हिंदू विरोधी बयानों के लिए आपत्ति जताते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बेपेंदी के लोटे हैं। जिन्होंने पहले बसपा, भाजपा, और सपा की मलाई चाटी है। अब उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा तो हिंदूवाद विरोधी बयान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें