फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 में से 60 प्रतिशत वोट हमारा, उनका 40 में भी बंटवारा : मौर्य

विज्ञापन
मेरठ------------परतापुर हवाई पट्टी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है। समाजवादी पार्टी की साइकिल पंक्चर हो गई। मुरादाबाद की कुंदरकी में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। करहल में भी भाजपा को बड़ी संख्या में वोट मिले। चंद्रशेखर और ओवैसी को भाजपा का सहायक बताने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम किसी के भरोसे नहीं हैं। 100 में से 60 प्रतिशत वोट हमारा है और उनका 40 में भी बंटवारा है। इस बंटवारे में भी हमारा हिस्सा है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में सोमवार को पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में कोर्ट के आदेश से हो रहे सर्वे की आड़ में सपा सांसद और विधायक के समर्थकों ने विवाद खड़ा किया, जिसमें कई लोग मारे गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वोट की लूट के आरोपों पर कहा कि वे खुद वोट के लुटेरे हैं, बूथ कैप्चरिंग करने वाले हैं। चुनाव जीत जाए तो ईवीएम सही, हार जाए तो ईवीएम व चुनाव आयोग खराब। सपा न हिंदुओं की, न ही मुस्लिमों की। वहीं, उप मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सर्किट हाउस में सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं की नोकझोंक भी हुई।


विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्लॉनिंग बनाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क मरम्मत ठीक से न करने की शिकायतें मिलती रहती हैं, इसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय और नगरायुक्त सौरभ गंगवार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम के सामने ही महापौर और मेडा के वीसी में हुई कहासुनी
उप मुख्यमंत्री के सामने ही महापौर हरिकांत अहलूवालिया और मेडा के वीसी अभिषेक पांडे के बीच खूब कहासुनी हुई। महापौर ने नगर में गंदगी का जिम्मेदार मेडा को बताया। कहा कि शहर के 13 एसटीपी बंद पड़े हैं, जिनका संचालन मेडा करता है। सीवरेज का शुद्धिकरण नहीं हो रहा है, वह नालों में बह रहा है, जिससे शहर में गंदगी हो रही है। इसके बावजूद मेडा इन एसटीपी को नगर निगम को हैंडओवर करना चाहता है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) वीसी अभिषेक पांडे ने इस पर एतराज जताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में महापौर ने कहा कि मेडा मनमानी कर रहा है। वहीं, मेडा के वीसी ने बताया कि कोई बहस नहीं हुई। एसटीपी की प्रगति रिपोर्ट बताई गई।

कई संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
व्यापार बचाओ संघर्ष समिति ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जनचेतना समिति के के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्यागी ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देते हुआ कि कहा कि सोमदत्त सिटी बी ब्लॉक में 150 परिवार रहते हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं।



भाजपा नेताओं के घर पहुंचे मौर्य
दोपहर में उप मुख्यमंत्री आबकारी निरीक्षक अनिल यादव के परिवार को सांत्वना देने छीपी टैंक पहुंचे। अनिल यादव भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। रविवार को अनिल यादव (54) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उप मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर में भाजपा नेता समय सिंह सैनी एडवोकेट, भाजपा के महामंत्री चौधरी राजकुमार सोनकर और व्यापारी नेता विनीत शारदा के भी घर गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें