मेरठ कॉलेज में हुई कार्यशाला फोटो स्रोत मेरठ कॉलेज
मेरठ। मेरठ कॉलेज के स्ववित्त पोषित विभाग में संचालित बीपीईएस पाठ्यक्रम के नए छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विभाग की कार्यकारी अधिकारी प्रो. निशा मनीष और मुख्य वक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. योगेश कुमार रहे।
प्रो. निशा मनीष ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता प्रो. योगेश कुमार ने खेल के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता पर समान ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार ने स्ववित्त पोषित विभाग के सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन डॉ. विपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ. संदीप सिंह, डॉ. वंशिका व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।