फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेरियम स्टडीज विषय पर गोष्ठी का आयोजन

Sat, 07 Mar 2026 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रेडियो-डायग्नोसिस विभाग द्वारा बेरियम स्टडीज विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को बेरियम स्टडीज के तहत पेट छोटी आंत और एनीमा के बारे में जानकारी दी गई। इसमें एक्स-रे के जरिए अल्सर, ट्यूमर, निगलने की समस्याओं और सूजन के निदान की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डाॅ.लालेंद्र उप्रेती रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 36 पीजी विद्यार्थियों ने भाग लिया। डाॅ . उप्रेती ने बैरियम स्टडीज से संबंधित आधुनिक तकनीक, उसके डायग्नोस्टिक महत्व तथा क्लीनिकल उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रेडियो-डायग्नोसिस विभाग की फैकल्टी डाॅ.हरलीन, डाॅ. दिव्या, डाॅ . विलाया और डाॅ. सालिम का योगदान रहा। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डा. शिवानी अग्रवाल एवं महानिदेशक डाॅ. अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें