पालिका चेयरमैन सफाई विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेते हुए। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
मवाना। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने पालिका के सफाई विभाग के कर्मचारियों/सफाई नायकों की साप्ताहिक विभागीय बैठक सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने एवं नगर के समस्त शौचालयों की सफाई कराने एवं शौचालयों में टोटी, पानी आदि की पूर्ण व्यवस्था रखने के लिए सभी सफाई नायकों को कड़े निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को नगर की छोटी-छोटी गलियों में घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा भेजने व दो नए छोटे ट्रैक्टर मंगवाए जाने के आदेश दिए। नगर में प्रतिदिन शाम के समय फोगिंग कराने व रात्रिकालीन सफाई अभियान रोस्टरवार चलाए जाने के लिए कहा। अध्यक्ष ने सभी सफाई नायकों को सभी श्मशान की सफाई कराने एवं प्रत्येक बुधवार को नालों की सफाई कराने एवं सिंचाई विभाग से नालों की तली-झाड सफाई कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता के लिए आदेशित किया।