फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी

विज्ञापन
लावड़- विधवा महिला मुनीफा का कच्चा मकान। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के मोहल्ला बाड़ा में मंगलवार को बारिश के कारण विधवा महिला मुनीफा के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि चपेट में कोई नहीं आया। मुनीफा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर सामान खराब हो गया। इससे उसे काफी नुकसान हो गया। मुनीफा ने बताया कि उसने पीएम आवास योजना के लिए पूर्व में आवेदन किया था, लेकिन सूची में नाम नहीं आया। इस बार भी आवेदन किया है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच कराकर पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें