फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एनसीआर की विवेचना करने के आदेश

Sat, 26 Oct 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका के वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय की तरफ से 22 दिन पहले नगरपालिका के अध्यक्ष अरविंद संगल पर झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली थी। इस मामले में न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को विवेचना कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय ने तीन अक्तूबर को शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उस सहित छह सभासदों ने संयुक्त रूप से नगरपालिका शामली में घोटालों की उच्चाधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं।
सभासद का आरोप है कि शिकायतों से खिन्न होकर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल झूठी शिकायतों के माध्यम से दबाव बनाने की नीयत से झूठा मुकदमे में फंसाने और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहता है। जिससे उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें