मवाना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नगर पालिका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारियों की जांच की गई। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक और सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई और टीबी से संबंधित जानकारी और जागरूकता दी गई। चिकित्सा टीम ने कर्मचारियों को टीबी के प्रमुख लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच व उपचार के महत्व के बारे में बताया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य देश को टीबी जैसी बीमारी से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक हैं और शुरुआती लक्षण दिखते ही जांच करानी चाहिए, ताकि समय पर उपचार शुरू हो सके। पालिकाध्यक्ष ने भी विचार रखे। संवाद