फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के समीप बीयर की दुकान खोले जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नियम ताक पर रखकर खोली जा रही शराब की दुकानें हंगामे की वजह बनने लगी हैं। मेफेयर कॉलोनी के बाहर खुली शराब की दुकान का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि सिविल लाइन क्षेत्र के यादगारपुर में लोगों ने बीयर की दुकान खोले जाने पर शनिवार को हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

यादगारपुर पुलिस चौकी के निकट हाल ही में बीयर की दुकान खुली है। इससे चंद कदम दूर मंदिर है। इसमें क्षेत्र की महिलाएं पूजा-अर्चना करने आती हैं। लोगों ने शनिवार शाम बीयर की दुकान के बाहर एकत्र होकर हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि आबादी और धार्मिक स्थल के करीब शराब की दुकान खोले जाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने बीयर की दुकान उनके क्षेत्र में खुलवा दी। इससे यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहने लगा और महिलाओं को परेशानी हुई। हंगामा बढ़ता देख सेल्समैन दुकान बंद करके भाग खड़ा हुआ। सूचना पाकर यादगारपुर चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। लोगों का कहना है कि वे क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। जरूरत पड़ी तो डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। यहां हंगामा करने वालों में राजू कश्यप, सुमित बंसल, गायत्री देवी, अक्षय गोयल शामिल रहे। वहीं, सिविल लाइन पुलिस का कहना कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें