फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मदरसे के बाहर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध, निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने गली में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने पर जताई आपत्ति, विद्युत निगम ने बताया क्षमता बढ़ाने की कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नवाबगढ़ी गांव में मदरसे के बाहर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और ट्रांसफार्मर के लिए बनाए जा रहे फाउंडेशन का निर्माण रुकवा दिया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।
ऊर्जा निगम की ओर से मदरसे वाली गली में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को मदरसे के बाहर ट्रांसफार्मर के फाउंडेशन का निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए उसे रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मदरसे के बाहर पहले से ही एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गली संकरी होने के कारण दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से आवागमन प्रभावित होगा। साथ ही हादसे की आशंका भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मदरसे में बड़ी संख्या में बच्चे आते-जाते हैं, इसलिए ट्रांसफार्मर को यहां स्थापित करना बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से भी उचित नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक नया ट्रांसफार्मर दूसरी बस्ती की बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए लगाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिस क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, उसे उसी क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद फिलहाल फाउंडेशन का निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें