फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तिरंगा रंगोली बनाई...प्रतियोगिता में रश्मि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों की धूम रही। देशभक्ति कार्यक्रमों के बीच तिरंगा शान से लहराया और वंदे मातरम गान हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप के निर्देशन में ये कार्यक्रम 8 अगस्त से जारी हैं। आठ अगस्त को तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें रश्मि ने प्रथम, तान्या ने द्वितीय और पूजा सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत विभाग ने तिरंगा संगीत समारोह आयोजित किया। हिंदी विभाग से डॉ. सरस्वती जायसवाल ने स्वाधीनता आंदोलन और गांधी विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई, जिसमें 80 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सहायक प्रोफेसर डॉ. फातिमा हसन,डॉ. विनीता पुंडीर और डॉ. प्रतिमा चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक-छात्राओं ने लहराया तिरंगा

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर हुआ। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के मार्गदर्शन में हुआ। शासनादेश के अनुसार, तिरंगा यात्रा 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। संवाद
तिरंगा यात्रा में दिखाया देशभक्ति का जज्बा

मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की सीनियर विंग एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। लेफ्टिनेंट अंबिका देवी के संयोजन में रैली एल-ब्लॉक चौराहे से होते हुए आसपास के क्षेत्रों में घूमी। कैडेट्स ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में जागरूकता फैलाई। प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षिका वंदना सिंह और एनसीसी कैडेट्स व छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

आजादी के दिवाने प्रतियोगिता में वर्णिका प्रथम

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के दीवाने भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता हुई। इसमें कैडेट्स ने रानी लक्ष्मीबाई, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, उदादेवी और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों का किरदार निभाया। प्रतियोगिता में वर्णिका ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आंचल को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह कर्नल होपेंद्र ठाकुर, कैप्टन लता कुमार प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई को शुभकामनाएं देते हुए कैडेट्स को महापुरुषों से प्रेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें