फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैड़ामल बाजार में हो रहे निर्माण का विरोध शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पैड़ामल बाजार में हो रहे निर्माण का विरोध शुरू
विज्ञापन

मेरठ। पैड़ामल बाजार में चल रहे निर्माण कार्य का विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने मंडलायुक्त सहित कई विभागों के आला अफसरों को शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि जिन बिल्डरों द्वारा यह निर्माण कराया जा रहा है, उन्होंने सरकारी रास्ता कब्जा लिया है। जिससे वह काफी संकरा हो गया है और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय पर की गई शिकायत में छीपीवाड़ा पैड़ामल बाजार के लोगों ने बताया कि पुराना मूलचंद शर्बती देवी आंखों के अस्पताल वाली गली के बाहर कुछ बिल्डर 20-25 फ्लैटों का निर्माण करा रहे हैं। जिन लोगों द्वारा यह निर्माण कराए जा रहे हैं, उन पर पहले भी अनाधिकृत निर्माण के आरोप लगते रहे हैं। इस बार ढाई फुट चौड़ी गली में एमडीए के नए नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कराया जा रहा है। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने बिल्डर से गली के विषय में बात की तो वह अभद्रता पर उतर आया। यहां तक धमकी दी कि उसका कहीं कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऊपर से लेकर नीचे तक सेटिंग के बाद ही वह निर्माण शुरू कराता है। छीपीवाड़ा पैड़ामल के लोगों ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एमडीए उपाध्यक्ष से न्याय की मांग की है। इस मौके पर दिनेश रस्तौगी, कमल किशोर, श्रवण झा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें