फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएड अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए 21 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो कॉलेजों में लिए जाएंगे प्रवेश, 22 को जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में एमएड सत्र 2026-28 के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए से 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके तहत 22 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी होगी जबकि 27 अक्तूबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विश्वविद्यालय ने अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए दो संस्थानों को अनुमति दी है। इनमें बागपत का बीकेपीजे कॉलेज और गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कादराबाद का आईईटी कॉलेज शामिल हैं। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान दोनों संस्थानों का विकल्प अपनी प्राथमिकता के अनुसार देना होगा। पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एमएड में प्रवेश के लिए बीएड, बीटी, एलटी, बीएलएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीकॉम-बीएड अथवा स्नातक के साथ डीएलएड की निर्धारित योग्यता जरूरी है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित योग्यता में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, जबकि एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। सत्र 2026-27 में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी एमएड सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में आवेदन की प्रति जमा करनी होगी
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट कर संबंधित संस्थान में जमा करनी होंगी। कॉलेज 22 अक्तूबर को मेरिट सूची अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे। प्रवेश की पुष्टि 27 अक्तूबर तक पोर्टल पर करनी होगी। इसके बाद 28 अक्तूबर को प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी कुलसचिव कार्यालय में जमा करानी होगी। निर्धारित अवधि में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। एक बार किसी संस्थान में प्रवेश की पुष्टि होने के बाद दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण की अनुमति नहीं मिलेगी। समय पर प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची जमा नहीं करने वाले संस्थानों के विद्यार्थियों की सूची स्वीकार नहीं की जाएगी और उनकी परीक्षा भी नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें