फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन नकेल : पांच से ज्यादा चालान होने पर निरस्त होगा ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज में ऑपरेशन नकेल चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिस वाहन के पांच से ज्यादा चालान हुए हैं और उनका जुर्माना भुगतान नहीं किया जा रहा तो ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। इस तैयारी के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है। इसके अलावा रात को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि पहले उन वाहन चालकों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके पांच से ज्यादा चालान हैं। पहले ऐसे वाहन चालकों को नोटिस भेजा जाएगा। नियत तिथि पर जुर्माना न भरने पर संबंधित वाहन स्वामी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
इसके साथ ही जिन चालकों के वाहनों से होने वाले हादसों में किसी की मौत हो जाती है तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। डीआईजी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी के अनुसार ओवरस्पीड में वाहन चलाने, सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़े करने पर उन्हें सीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्यूआरटी में एक टीएसआई एवं चार सिपाही नियुक्त किए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान डीआईजी ने शालीनता के साथ व्यवहार करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें