मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने काले शीशे या ब्लैक फिल्म लगी कारों के खिलाफ मेरठ रेंज में ऑपरेशन ब्लैक कैट अभियान शुरू किया है। बुधवारको पहले दिन यातायात पुलिस ने चारों जनपदों में 2261 चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस जांच के दौरान 150 कारों के शीशों पर काली या ब्लैक फिल्म पाई गई जिसके चलते उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
डीआईजी ने बताया कि काले शीशे लगी कारों के चलने से अपराध की संभावना बढ़ती है। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसलिए यह अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन मेरठ जनपद में 1260 वाहन चेक किए गए जिनमें से शीशे काले पाए जाने पर 80 कारों से काली फिल्म उतरवाकर उनका चालान किया गया। इसी प्रकार बुलंदशहर में 221 वाहनों का चेक किया व 21 कारों का चालान किया। बागपत में 235 वाहनों में से 21 वाहनों का और हापुड़ में 545 वाहनों में से 28 वाहनों का चालान काले शीशे पाए जाने पर किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान रेंज के सभी चारों जिलों में लगातार चलता रहेगा।