कंकरखेड़ा। थाने में बुधवार रात एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि सुबह वह पति के साथ मजदूरी पर गई थी। घर में उनकी 11 वर्षीय बेटी अकेली थी। शाम के समय उनकी गली में रहने वाला आरोपी पवन उर्फ छोटू घर में घुस गया। उसने उनकी बेटी को कमरे में खींचने का प्रयास किया। बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग घर आए तो आरोपी भाग गया। शाम को घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। वे बच्ची को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी उनसे मारपीट करने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। संवाद