फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो घायल
विज्ञापन

परतापुर। एसओजी और परतापुर पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश और उसका साथी मुठभेड़ में घायल हो गया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के खिलाफ भोजपुर गाजियाबाद और परतापुर थाने में लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात एसओजी मेरठ एवं परतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी वसीम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी रोहटा, परतापुर क्षेत्र में काजमाबाद गून के जंगल में गोकशी के लिए गाय लेने जा रहा है। एसओजी की टीम ने एक टाटा 407 वाहन को रोकने का प्रयास किया। चालक ने अपने वाहन को काजमाबाद गून के जंगल में कच्चे रास्ते पर दौड़ा दिया, लेकिन रास्ता बंद मिला। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वसीम और उसका साथी यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। एसओजी के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि वसीम थाना भोजपुर गाजियाबाद से दो मुकदमों और परतापुर से लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। यामीन भी परतापुर से लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें