फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की जागरूकता से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल : अजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का एक दिवसीय परामर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी माछरा पर आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों को दिव्यांगता से संबंधित शैक्षिक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि समुचित सुविधा, समर्पण और जागरूकता की आवश्यकता है। अभिभावकों की जागरूकता ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है।
प्रदेशीय प्रशिक्षक तशरीफ अली व चांद मोहम्मद ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता निभाई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। विशेष शिक्षक प्रमोद कुमार, शिवकेश तिवारी एवं गौरव शर्मा ने प्रतिभागियों को विभागीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, स्कूलों में विशेष बच्चों के लिए दी जा रही सहायता सेवाओं एवं समावेशी कक्षाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस मौके पर चारु शर्मा, चांद मोहम्मद, इमरान अहमद, अमरीश शर्मा, सोनू, अजय, प्रेमचंद, प्रदीप शर्मा, नूर हसन, आभा सिंह, रिफाकत, नाजिम, हरभजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें