फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सैकड़ों यात्रियों के लिए खुलती हैं सिर्फ दो टिकट खिड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिटी स्टेशन पर शाम को दो टिकट काउंटर खुलते हैं, जिससे टिकट लेने वाले यात्रियों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। ट्रेन आने पर टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों में विवाद तक हो जाता है। वहीं, दो घंटे यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने में जीआरपी काे पसीना छूट जाता है। जीआरपी ने स्टेशन पर तैनात अधिकारियों से तीनों टिकट काउंटर खोलने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर शाम छह बजे से आठ बजे तक नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, गोल्डन टैंपल आदि ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों में मेरठ सिटी से हजारों की संख्या में यात्री सवार होते हैं। अधिकांश यात्री कैश काउंटर से टिकट लेकर साधारण कोच में यात्रा करते हैं, जिसकी वजह से शाम पांच बजे से कैश टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। सिर्फ दो टिकट काउंटर खुलने की वजह से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की लाइनें बाहर तक लग जाती हैं। जब ट्रेन आने की घोषणा होती है तो लाइन में लगे तमाम यात्री निकलकर सीधे काउंटर पर पहुंच जाते हैं। जिसकी वजह से यात्रियों के में कहासुनी हो जाती है।
अपराधियों पर नजर रखने के लिए तैनात जीआरपी का यात्रियों को नियंत्रित करने में पसीना छूट जाता है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि कैश टिकट काउंटर की सिर्फ दो खिड़की खुलने की वजह से दिक्कत हो रही है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों को तीनों काउंटर खोलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य अधिकारी गुरजीत सिंह का कहना है कि स्टाफ की कमी की वजह से दो काउंंटर खुल रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए एप चालू किया है, जिससे टिकट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें