फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के लिए जीने वाला ही महान : विमर्श सागर

Sat, 07 Mar 2026 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान एवं पाठ का 28वां दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 28वें दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। 108 विमर्श सागर महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीता है, वही वास्तव में महान होता है।
स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य अर्पित जैन शांतिधारा आजाद जैन, रोहित जैन, राजकुमार जैन को प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीप का प्रज्वलन सविता जैन, स्वीटी, पीहू जैन ने किया। बा.ब्र. सुनीता दीदी ने विश्व के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 151 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 108 विमर्श सागर महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि परोपकार का अर्थ है दूसरों के हित के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना। भूखे को भोजन देना, बीमार की सेवा करना, कमजोर का सहारा बनना और समाज के लिए अच्छा कार्य करना ही परोपकार है। ऐसे कार्यों से न केवल समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है, बल्कि करने वाले व्यक्ति को भी आत्मिक शांति और संतोष प्राप्त होता है। हमारे संत-महापुरुषों ने भी हमेशा परोपकार का संदेश दिया है।
विज्ञापन

विधान का विसर्जन महेंद्र जैन जैन द्वारा किया गया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्वलन आदर्श जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन अनुराग जैन, देवेंद्र जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन कुसुमलता जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, विनय जैन, अनिल जैन, सुशील जैन, राकेश जैन का विशेष सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें