- नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत शनिवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में हुई। उद्घाटन ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस और दून स्टार स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दून स्टार स्पोर्टिंग क्लब 20 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें वीके ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने विवेक ने चार विकेट और मंजीत ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश पुलिस ने 14.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें चैतन्या ने 34 रन व अन्नू ने 22 रन बनाए। आयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि दूसरे मैच में एसाल्ट वॉरियर्स ने स्पोर्ट्स एक्स को तीन विकेट से हराया। इस मौके पर केके चौबे, सतीश शर्मा, ऋतिक, सौरभ, दीपक सिद्धू सहित अन्य मौजूद रहीं।