फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 54 शिकायतों में से छह का ही निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने सुनी शिकायतें

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिव में शिकायतें सुनते एडीएम ई। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सूर्यकांत त्रिपाठी ने तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 54 शिकायतें आईं। मौके पर छह का ही निस्तारण हो सका।
राखी बिसौला ने कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने, मांगेराम हस्तिनापुर ने कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने, मोहल्ला तालिब अकबरपुर सादात विपक्षी पर मकान पर कब्जा कर निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने, मोहम्मद इरशाद जई ने भूमाफिया से अनाथ बच्चों की भूमि कब्जा मुक्त कराने, गजेंद्र ऐदलपुर सरकारी नलकूप के घर के रास्ते से कब्जा हटवाने, नरेशबाला निलौहा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने, वसीम मवाना ने सफाई के लिए पालिका से स्थायी कर्मचारी नियुक्त कराने, शमा मवाना ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, संजीव सकौती ने विपक्षियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, नरेश कुमार रछौती ने खेत की डोलबंदी व पैमाइश कराने आदि शिकायतें की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खेडी मनिहार निवासी करुणा ने की शिकायत में जेठ पर परेशान करने का आरोप लगाया। गांव जलालपुर जोरा के ग्रामीणों ने भूमाफिया से उनकी खेती की भूमि बचाने की मांग की है। एडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसडीएम संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह, सीओ पंकज लवानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें