मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को यूथ एंड स्पोर्ट्स हेल्थ पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं वक्ता अजित कुमार रहे।
अजित कुमार ने बताया कि स्वस्थ और सक्रिय युवा ही समाज को ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। नियमित खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और अनुशासन भी बढ़ता है।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. ममता ने किया। कार्यशाला के अंत में छात्राओं ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में प्रो. ममता, सुभाना जावेद, श्वेता साहित 54 छात्राओं ने भाग लिया। संवाद