मेरठ। एजी फाउंडेशन की ओर बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को गिरीश चंद्र गुप्ता-उर्मिला देवी स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह सम्मान छात्रों में अनुशासन, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया। अध्यक्षता एजी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रो. डॉ. अम्बरीश गुप्ता और मुख्य अतिथि प्रो. आशीष अग्रवाल रहे। दोनों ने पदक प्रदान किए। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने सम्मान पाने वालों को शुभकामनाएं दीं। पदक लेने वालों में भानु प्रताप, सात्विक मित्तल, आरव, अगस्त्य सोम, श्रद्धा पटेल, लक्ष्मी चौहान, राघवेंद्र सोम, आदित्य मिश्रा, कार्तिक श्रीवास्तव, दिपांशी, ख्याति चौधरी, कुशाग्र अरोड़ा, प्रेरणा वर्मा, निवंशि मित्तल, ईशिका पाटक, काव्या बंसल सहित अन्य शामिल हैं। संवाद