फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में तीन वर्षीय एलएलबी के ऑनलाइन पंजीकरण 13 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
- 130 रुपये शुल्क में तीन कॉलेजों का विकल्प, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 जुलाई से शुरू करने की घोषणा की है। प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। डीएसडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन 2026-27 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से जमा करना होगा। एक पंजीकरण शुल्क पर अभ्यर्थी अधिकतम तीन कॉलेज या विश्वविद्यालय परिसर विभाग का चयन कर सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक साथ आवेदन करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिसर विभाग व उससे संबंधित कॉलेज निर्धारित समयावधि में आरक्षण नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची तैयार कर प्रवेश देंगे। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए सत्र 2026-27 की संबद्धता सुनिश्चित कर लें। बिना संबद्धता लिए गए प्रवेश अमान्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। साथ ही समर्थ पोर्टल पर प्रदर्शित स्वीकृत सीटों का सत्यापन कर किसी भी त्रुटि की स्थिति में तत्काल विश्वविद्यालय को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें