ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ठग आए दिन बागपत में लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में ऑनलाइन ठगों ने काठा गांव की एक युवती से लॉटरी के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए। युवती ने पुलिस में मामले की शिकायत की है।
उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑनलाइन ठग इन दिनों सक्रिय हैं। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने बागपत के काठा गांव की रहने वाली एक युवती के साथ धोखाधड़ी कर दी। जिसमें युवती को गाड़ी व 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठग लिए गए।
काठा गांव की रहने वाली पीड़िता स्वीटी ने कोतवाली पर दी शिकायत ने बताया कि 18 अक्तुबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आयी। कॉल करने वाले ने उसकी एक गाड़ी और 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा दिया और उससे कभी 10 हजार तो कभी 12 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
पीड़िता ने बताया कि अभी तक उससे दस लाख रुपये से अधिक रुपये ठग लिए गए और अब उसकी कॉल भी रिसीव नही कर रहा। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।