मेरठ समेत पश्चिमांचल के 14 जिलों में सात दिन तक ऑनलाइन बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे। ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के कार्य़ के चलते 31 जनवरी से छह फरवरी तक शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, डिस्कॉम के शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण 31 जनवरी से किया जाना है, जिसके चलते पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत शहरी क्षेत्र की बिलिंग प्रणाली 31 जनवरी 2023 शाम छह बजे से छह जनवरी 2023 दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
Saharanpur News : पुलिस की बड़ी कारवाई, 25 हजार का इनामी शराब तस्कर दबोचा, दो लूटेरे भी पकडे़
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, ज्योतिबाफूलेनगर, संभल, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में बिजली बिल, नाम परिवर्तन समेत विभिन्न ऑनलाइन कार्य नहीं कराए जा सकेंगे।
उपरोक्त अवधि के दौरान शहरी क्षेत्र में बिल बनाने, विभागीय काउण्टर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑनलाईन बिल जमा करने इत्यादि समस्त कार्य प्रभावित होंगे।
इस अवधि में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने एवं उसके पश्चात् ऑटोमेटिक री- कनेक्शन कार्य भी प्रभावित रहेगा। अतः यदि संयोजन विच्छेदित है तो 31 जनवरी तक बिल का भुगतान अवश्य करा दें। किसी समस्या के लिए अपने उपखण्डीय या खण्डीय कार्यालय में संपर्क करें।