फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में नेता के बेटे को पीट- पीटकर मार डाला, कुत्ता बना वजह

Thu, 03 Oct 2019 07:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के एक मोहल्ले में घर के सामने कुत्ते के गंदगी करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके मां और पिता को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गए। मृतक लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी का बेटा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दामोदर पुरी निवासी लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी हरिओम पासवान ने एक कुत्ता पाल रखा है। बताया जा रहा है कि हरिओम के कुत्ते ने पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर के सामने गली में गंदगी कर दी। इससे पड़ोस के परिवार के लोग गुस्से में आ गए।

हरिओम की पत्नी सरो देवी ने बताया कि गुरुवार को शाम के समय लगभग साढ़े चार बजे जब हरिओम, हरिओम के बेटे दीपक, पत्नी सरो देवी घर के बाहर गली में खड़े थे। उसी समय पड़ोस के युवक, युवक की मां और उसकी दो बहनों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दीपक को डंडों से बुरी तरह पीटा। इससे दीपक जमीन पर गिर पड़ा। जबकि हरिओम और उसकी पत्नी को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी अपने घर का ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सुभारती विवि के अधीक्षक की बीच सड़क पर पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ सदर रजनीश उपाध्याय, जनकपुरी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह एवं नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दीपक की मौत हो चुकी है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। विवाद का कारण कुत्ते की ओर से गंदगी करना बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें