फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांधी जयंती पर पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता में जुटेंगे एक हजार छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली पर्यावरण चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बुधवार को पर्यावरण धर्म समिति की बैठक हुई। समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की।
अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद से करीब एक हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रतिभागी मौके पर ही पर्यावरण विषय पर अपनी चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और 48 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर आफताब अंसारी ने बताया कि पुरस्कार वितरण 5 अक्तूबर की सुबह 10 बजे सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल एडवोकेट और संचालन सचिव मनमोहन त्यागी ने किया। डीके सिरोही, सहवेज अंसारी, डॉ. ताहिर हनफी, खालिद अली और अनुज पंवार को सह संयोजक बनाया गया है। बैठक में अनिल सिरोही, रोहित पाल, संयम पांचाल, अनीस खान, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, एसए बेताब और मेराज पठान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें