फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। गांव पिलौना में जन्मदिन पार्टी में जाते वक्त दीपांशु को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक आरोपी हर्षदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मवाना थाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी युवक की पांच दिन पूर्व जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी में दोस्त बुलाए गए थे। पार्टी में बाइक पर सवार होकर जाते वक्त गांव पिलौना में बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला निवासी दीपांशु को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में दीपांशु ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जानलेवा हमले के आरोपी हर्षदीप निवासी गांव रहावती थाना बहसूमा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें