सोशल मीडिया पर युवक का तमंचे के साथ वायरल फोटो। (स्त्रोत सोशल मीडिया) मवाना।
मवाना। सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त युवक नगर की फरीद नगर कॉलोनी का रहने वाला है और कॉलोनी के आसपास ही कहीं पर फोटो खींचा गया है। युवक ने तमंचे को सामने की ओर अंटी में लगाया हुआ है। तमंचा दिखाने के लिए पहनी हुई शर्ट के बटन भी पूरी तरह खोल रखे हैं। चर्चा है कि फोटो दबंगई दिखाने व दबदबा कायम करने की नीयत से वायरल किया गया है। क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।