कृषि विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में गाइडेंसकार्यक्रम का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कॅरिअर की सही दिशा का चुनाव और समय रहते बेहतर अवसरों की पहचान विद्यार्थियों के भविष्य को नई उड़ान दे सकती है। इसी उद्देश्य से कॅरिअर लॉन्चर की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कॅरिअर लॉन्चर की ब्रांच हेड रिया जावला ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और रुचि के अनुसार कॅरिअर का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहना चाहिए और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
डीन बायोटेक डॉ आरएस सेंगर ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने और कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल का विकास भी जरूरी है। हॉर्टिकल्चर विभाग के निदेशक डॉ सत्य प्रकाश ने विद्यार्थियों को मेहनत लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान रिया जावला ने बताया कि 30 अक्तूबर को मेरठ के होटल ब्रॉडवे इन में एमबीए जंक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के लगभग 10 से 15 विश्वविद्यालयों के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में विलेश कपूर, निधि, शुभी कंबोज और सोनू का सहयोग रहा।