फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाहन चेकिंग के वक्त एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत, थाने में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sat, 29 Jun 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस आनन-फानन में व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी कर्मसिंह के बेटे बिजेंद्र (40 वर्ष) शुक्रवार शाम को किसी काम से बाइक पर अकेले कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसवालों ने चेकिंग के लिए उन्हें रोका तो बिजेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

उधर, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली देहात थाने में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठियां फटकार खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


वहीं मामला बढ़ता देख कोतवाली थाने में भारी पुलिसफोर्स बुलाई गई। इसके बाद आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें