फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मुठभेड़ में एक गोकश ढेर, तीन फरार, पुलिसकर्मी को चाकू मारकर किया घायल, हालत गंभीर

Thu, 21 May 2020 09:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस और गोकशों की मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार देर रात पुलिस और गोकशों की मुठभेड़ में एक गोकश को पुलिस ने मार गिराया। एक आरक्षी को बदमाशों ने चाकू से गोदकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के तीन साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने उनकी तलाश में देर तक काॅम्बिंग की लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घानाखंडी में पुलिस और बदमाशों के बीच रात्रि करीब 2:30 पर मुठभेड़ हुई। थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि गांव में गोकशी की जा रही है। गोकशी की सूचना पर जंगल ग्राम घानाखंडी में गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस पार्टी के एक आरक्षी विनीत पवार को बदमाशों ने तीन बार पेट में चाकू मारकर घायल किया गया है।

जवाबी पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश नाम-पता अज्ञात पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि इसके तीन साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया। जहां से घायल पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया गया। बदमाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें