फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दो जगह हुए हादसे, एक युवक की मौत, 15 लोग घायल

Sat, 08 Jun 2019 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शनिवार को दो अलग- अलग जगह हादसे हो गए। इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि खतौली में नेशनल हाईवे पर सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के सामने शनिवार को टायर फटने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलई गई। इस दर्दनाक हादसे में नाजिम की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि आयशा पत्नी नाजिम, हिना पत्नी शुऐब, लाईबा पत्नी शाबाद, शुऐब पुत्र यामीन व तीन बच्चों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

परिवार के सभी सदस्य मसूरी में एक शादी समारोह से वापस मेरठ लौट रहे थे। बताया गया कि परिजन जली कोठी मेरठ के निवासी हैं। कार में सवार सभी सदस्य एक ही परिवार के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसके अलावा हरिद्वार से वापस लौट रहे नोएडा निवासी तीर्थयात्रियों की कार कांवड़ मार्ग रुड़कली-नगला बुजुर्ग चौराहे के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं व बच्चों सहित आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए भेजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें