मवाना। गांव सठला में रविवार को दोपहर के समय मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोग घर में घुस आए और मारपीट के दौरान जीशान उर्फ पप्पू को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव सठला में मकान को लेकर चल रहे विवाद में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायल जीशान उर्फ पप्पू के परिजनों ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि दूसरे पक्ष के चार-पांच लोग दोपहर के समय जबरन घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमले के दौरान जीशान उर्फ पप्पू के सिर पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जीशान का सीएचसी में उपचार चल रहा है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।