फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुठभेड़ में गोली लगने से एक गोकश घायल, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कोल-खड़खड़ी संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में थाना पुलिस ने गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब एक क्विंटल मांस, तमंचा मीट काटने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कोल खड़खड़ी संपर्क मार्ग पर गोकशी के बाद कुछ लोग बाइक से मीट सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया। इस पर गोकशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल ने पूछताछ में अपना नाम एजाज पुत्र मोहम्मद उमर निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट बताया। पुलिस ने घायल का उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें