फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट के विवाद में एक दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
गेट निर्माण को लेकर हुए विवाद में घायल शामिक। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में सोमवार दोपहर गेट लगाने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पुरानी पुलिस चौकी निवासी शकील मकान का निर्माण करा रहा है। जिसमें वह दूसरा गेट भी लगवा रहा है। पड़ोसी इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बात पर पिछले कई माह से विवाद है। सोमवार को शकील पक्ष गेट लगाने लगा। पड़ोसियों ने विरोध जताया। जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों से करीब एक दर्ज लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। शकील पक्ष की ओर से सारिक, शाहिद, आकिब, शामिक, शकील आदि व दूसरे पक्ष की ओर से मोहम्मद रजाक, जावेद रजा, शमीम, माजिद, हैदर, मेहंदी घायल हो गए। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें