फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, शाहपुर में ट्रक की टक्कर से भाई-बहन घायल

Wed, 24 Feb 2021 07:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड पर मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, शाहपुर में ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक व घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आकर स्कूल जा रहे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छात्रा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक निवासी तेजवीर (52) मंगलवार देर रात स्कूटी से शहर से घर लौट रहे थे। जानसठ रोड पर स्टपिंग स्टोंस पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर तेजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उनके पीछे आ रहा भतीजा अरविंद  भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, शाहपुर के मोहल्ला गड़रियान निवासी प्रमोद की बेटी ऋतिका (16) बसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हाईस्कूल की छात्रा है। बेटा हिमांशु इसी स्कूल में कक्षा-नौ व उज्ज्वल कक्षा-छह में पढ़ता है। बुधवार सुबह तीनों बच्चे एक साथ पैदल ही स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान मेन रोड से बर्फखाना रोड पर खड़ी एक घोड़ा-बुग्गी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक व घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आकर ऋतिका व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उज्ज्वल हादसे में बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को सीएचसी भेजा, जहां से ऋतिका को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें