सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर गांव डाहर बाईपास पर सुबह लगभग तीन बजे एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। सुरूरपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया एक इनोवा कार मेरठ की तरफ से शामली की तरफ जा रही थी। जब यह कार करनाल हाईवे के गांव डहर बाईपास के निकट पहुंची तो अचानक डिवाइडर से टकरा गई।