फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा

Sat, 05 Sep 2020 06:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
घटना के बाद जाम लगाते ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को बाबरी थानाक्षेत्र में एक बाइक सवार की ईंटों से भरे ट्रक से टकराकर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर मौजूद है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बाबरी निवासी 22 वर्षीय प्रिंस अपने साथी गुलशन के साथ बाइक से थानाभवन रोड पर जा रहा था। कैडी और बाबरी के बीच ईटों से भरे ट्रक से टकराकर प्रिंस की मौत हो गई, जबकि गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें