मेरठ जनपद के खैरनगर दवा बाजार में एसओजी और औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। वहीं टीम ने छापामारी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये कीमत के नकली फूड सप्लीमेंट और शक्तिवर्धक इंजेक्शन पकड़े हैं। इनके डिब्बों पर अमेरिका, रूस समेत कई देशों की ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगे थे।