फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में मुठभेड़, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 10:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार देर रात आदर्श मंडी पुलिस गांव गोहरनी के निकट चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर आ रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम अजीम निवासी पिलखुवा जिला हापुड़ है। यह बदमाश पिछले साल नवंबर 2019 में गांव सिक्का निवासी गुलजार की हत्या में वांछित चल रहा था। इस बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में ताबड़तोड़ मुठभेड़, इनामी समेत कई गोकश गोली लगने से घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह पूर्व में अन्य जनपदों से कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें