फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक योगेश वर्मा बोले- मुनकाद अली व कोऑर्डिनेटरों ने खत्म कर दी बसपा पार्टी

Wed, 27 Nov 2019 02:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व विधायक योगेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक योगेश वर्मा और महापौर सुनीता वर्मा ने मंगलवार को जहां बसपा छोड़ने वालों की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं बसपा के कोऑर्डिनेटर और प्रदेश अध्यक्ष पर बसपा को खत्म करने का आरोप लगाया। वर्मा ने समाज और समर्थकों को हर समय साथ रहने का आश्वासन देते हुए जल्द ही आगे की रणनीति तय करने का एलान किया। इस दौरान योगेश वर्मा के समर्थन में ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय यादव, सहित कई बसपा नेताओं ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया। 

विज्ञापन


दरअसल योगेश वर्मा और महापौर सुनीता वर्मा पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था। उसी दिन से इन दोनों के समर्थन में बसपा नेता और कार्यकर्ता लगातार इस्तीफे दे रहे हैं। मंगलवार को भी बेगमपुल स्थित एसजीएम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में योगेश वर्मा ने समर्थकों के सामने अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने कहा कि हमने मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। समाज हित में मैं छह माह के लिए जेल में रहा, अत्याचार सहे। यह सब बसपा कोऑर्डिनेटरों को याद नहीं है, लेकिन मुझे और मेरे समर्थकों को सब याद है, इसी कारण बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसपा को अलविदा कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुनकाद अली के बयान से नाराज 17 पार्षदों ने बसपा से दिया इस्तीफा, मेयर बोली-पार्टी ने किया विश्वासघात
विज्ञापन


बहन जी को गुमराह कर हमें पार्टी से निकलवाया

योगेश वर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 में भी मुझे पार्टी से निकाला था। उस समय बसपा के नेताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों पर लाठियां बरसाई थी। उस वक्त भी यही कोऑर्डिनेटर थे। योगेश वर्मा ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हमने समझ लिया था कि अब एक बार फिर मुस्लिमों और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार होंगे और वही हुआ। बहन जी को गुमराह करके हमें पार्टी से निकलवा दिया गया और इसी के चलते बसपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि बसपा कोऑर्डिनेटर कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली करके मोटा पैसा जुटा रहे हैं।

खत्म हो रही बसपा

मेरठ की जनता ने हमें महापौर बनाया है। हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। विकास कराया जाएगा। बसपा पूरी तरह खत्म हो रही है। - सुनीता वर्मा, महापौर 

कुछ लोग बहनजी को गुमराह कर रहे हैं
हमने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। कोऑर्डिनेटरों की कार्यप्रणाली के कारण बसपा खत्म हो गई है। शीघ्र ही संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर तक से बड़ी संख्या में बसपा के नेता पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं। क्योंकि बसपा में कुछ लोग बहनजी को गुमराह कर रहे हैं। -  विजय यादव, पूर्व विधायक ठाकुरद्वारा विधानसभा 
विज्ञापन

पार्टी को अलविदा कह दिया
मैंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। अपने भाई बसपा विधायक को भी बसपा छोड़ने की घोषणा करने के लिए भेजा है। साथ ही मुरादनगर नगर पंचायत के चार बसपा पार्षदों ने भी पार्टी छोड़ी है। - निजाम अहमद, मुरादनगर
 
बसपा छोड़ने वालों की यह सूची जारी की 
पार्षद महताब, कयूम, आस मोहम्मद, गफ्फार, इकराम, सब्बीर, अमित, कुलदीप, प्रिया, रविन्द्र कुमार, प्रदीप, महेश, असगरी, साबरा, शकीला, रंगीता, मोबीन, अकरम शाह, पंकज शर्मा सहित 16 पार्षदों के नाम की सूची सार्वजनिक की। इनके साथ वार्ड नौ से जिला पंचायत सदस्य सुबोध गुर्जर ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें