भड़ल निवासी सुरेश राणा सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में दो बेटी और एक बेटा था। बेटे की हादसे में मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। हादसे से पूरा गांव गम में डूब गया। प्रधान देवेंद्र कुमार, प्रदीप राणा, प्रवेश राणा, आनंद पाल ठेकेदार, विजयपाल, सम्राट, विकास राणा आदि ने शोक जताया है। पोस्टमार्टम हाउस पर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
हादसे के बाद बुढ़ाना और दोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा। बाद में दोघट पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा कृष्णपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/