फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के शोभापुर के संप्रदाय विशेष के युवक ने भगवान श्री राम की आपत्तिजनक वीडियो एआई से तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो विश्व हिंदू संगठन के अधिकारियों के पास पहुंचा। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया की इमरान व समीर दोनों सगे भाई हैं। शुक्रवार को दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम का एक वीडियो गलत तरह से वायरल कर दिया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद विश्व हिंदू संगठन के नरेंद्र कुमार ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था। एक आरोपी समीर को पकड़ लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस दूसरे आरोपी इमरान की तलाश में जुट गई है। सीओ दौराला का कहना है की दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें